Saturday Sep 5, 2026

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में एक ग्रामीण सड़क बंद है। वहीं मौराड़ी-चमतोला सड़क आज 4 सितंबर अपरान्ह में खुल गई। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के नेतृत्व में लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि यह रोड बंद नहीं थी, अलबत्ता करीब 50 मीटर के हिस्से को दुरुस्त किया गया।

मौराड़ी-चमतोला सड़क का मुआयना करते EE हितेश कांडपाल।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक फिलहाल एक (टनकपुर तवाघाट-सिंगदा) सड़क बंद है। रोड बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को दुश्वारी हो रही है। 3 सितंबर सुबह 11 बजे से बंद रोड को खोलने के लिए मशीन लगाई गई है। देर शाम तक सड़क के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

टनकपुर तवाघाट-सिंगदा सड़क।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.