चंपावत जिले में 2 सड़कें बंद
ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दुश्वारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में भले ही मामूली बारिश हुई है, लेकिन जिले की कई सड़कें अब भी बंद है। जिले की एक ग्रामीण सड़क बीते 2 दिन से बंद है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक इन दोनों सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही रोड खोल दी जाएगी।
बीते 24 घंटों में चंपावत जिले में 10 मिलीमीटर से कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 7 मिलीमीटर बारिश बनबसा में हुई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय
राजमार्ग सहित जिले के सभी एनएच खुले हैं। लेकिन जिले के 2 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। मौराड़ी-चमतोला सड़क 2 सितंबर की सुबह 10 बजे से और टनकपुर तवाघाट-सिंगदा सड़कक 3 सितंबर सुबह 11 बजे से बंद है। इन ग्रामीण सड़कों के बंद होने से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व के बीच लोगों को आवाजाही में दुश्वारी हो रही है।

बंद हैं ये सड़कें:
1.मौराड़ी-चमतोला सड़क।
2.टनकपुर-तवाघाट-सिंगदा सड़क।
चंपावत जिले में कितनी बारिश सुबह 8 बजे तक (4 सितंबर का आकड़ा):
चंपावत: 5 मिलीमीटर
लोहाघाट: 2 मिलीमीटर
पाटी: 1 मिलीमीटर
टनकपुर: 6 मिलीमीटर
बनबसा: 7 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.