Wednesday Aug 5, 2026

सीमांत क्षेत्र की लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क पर सुबह लुढ़का भारी-भरकम पत्थर

देवभूमि टुडे

चंपावत/पंचेश्वर। नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर को जाने वाली सड़क आज 15 जून की सुबह से बंद है। बमनकुंंडा के पास भारी-भरकम पत्थर लुढ़कने से लोहाघाट-पंचेश्वर रोड पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। लोक निर्माण विभाग बोल्डर को हटा सड़क खुलवाने का प्रयास कर रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क सोमवार सुबह से बंद है। सीमांत की इस रोड पर बमनकुंडा के पास आज सुबह 5 बजे भूस्खलन से भारी बोल्डर बीच सड़क पा आ गया। इस कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। कई वाहन रास्ते में फंसे भी हैं। गनीमत रही कि बोल्डर लुढ़कते वक्त कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। लोनिवि लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि जेसीबी से बोल्डर नहीं टूटने पर ब्रेकर मशीन भेजी गई है। जल्द ही सड़क खोल दी जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.