Saturday Feb 7, 2026

चंपावत जिले में 7 फरवरी से 30 मार्च वृहद स्वच्छता अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन और स्वच्छ भारत मिशन, राज्य स्वच्छता अभियान और जिले को पूर्णतः स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के मकसद से DM मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाएगा।

अभियान कल 7 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा। ADM को इस अभियान के समग्र नोडल अधिकारी होंगे। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जिले की प्रमुख सड़कों, राजमार्गों, संपर्क मार्गों पर नियमित सफाई, किनारों से कूड़ा हटाना, गड्ढे भरना, झाड़ी कटान और अवरोध हटाने के विशेष निर्देश दिए हैं।

साथ ही नगर निकायों द्वारा नगर क्षेत्रों में सड़कें, नालियों, बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, घाट, नौले, पार्क, सार्वजनिक शौचालयों की वार्डवार सफाई, कूड़ा संग्रहण आदि निर्देश जारी किए है।

इसके अलावा वन विभाग, पंचायती राज, जिला पंचायत, जल संस्थान तथा जल निगम, परिवहन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें और इस वृहद अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

DM मनीष कुमार।

 

 

अभियान के प्रमुख उद्देश्य:

जिले को कूड़ा-मुक्त, प्लास्टिक-मुक्त और स्वच्छ बनाने में जन-सहभागिता सुनिश्चित करना।

सभी सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों, वन क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, स्वास्थ्य संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित सफाई व्यवस्था विकसित करना।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी बनाना।

जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और ग्रीन प्रैक्टिस को बढ़ावा देना।

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जिला स्तर पर पूर्ण करना।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.