तृतीय कुमाऊं राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने अपनी यूनिट का बैटल ओनर शेरोन दिवस मनाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। तृतीय कुमाऊं राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने अपने यूनिट का बैटल ओनर शेरोन दिवस (Battle Honour Sharon Day) उमंग के साथ मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह ने शहीदों को याद करते हुए कुमाऊं की कुलदेवी कालिका माता की समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसके बाद बलिदानी सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।


वक्ताओं ने तृतीय कुमाऊं राइफल्स के गौरवाशली इतिहास की जानकारी दी। हवलदार मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि पलटन ने काफी कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 20 सितंबर को पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता और सीएचएम प्रहलाद सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में सूबेदार भवानी दत्त, सूबेदार महेश सिंह बगोटी, हवलदार प्रताप सिंह करायत, हवलदार शोबन सिंह, हवलदार कृष्णानंद गहतोड़ी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हवलदार संजय जोशी, गोविंद सिंह धौनी, चतुर सिंह, नारायण दत्त, सुरेंद्र सिंह, नायक गोविंद सिंह, शंकर राम, दीपक फर्त्याल, गोकुल सिंह, बची नाथ सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे।
क्या है बैटल ऑनर शेरन दिवस:
बैटल ऑनर शेरन दिवस (Battle Honour Sharon Day) हर वर्ष 19 से 25 सितंबर के दौरान मनाया जाता है। दरअसल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऐतिहासिक 'बैटल ऑफ शेरन' 19 सितंबर से 25 सितंबर 1918 के बीच लड़ी गई थी।इस युद्ध में भारतीय सैनिकों और घुड़सवार रेजिमेंटों (जैसे मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर्स) ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऑटोमन सेना के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
© 2026. All Rights Reserved.