चंपावत, लोहाघाट सहित जिले के सभी ब्लॉकों में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना जरूरी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। विश्व फार्मेसी दिवस पर आज 25 सितंबर को चंपावत जिले में कई कार्यक्रम हुए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनरतले चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर सहित कई क्षेत्रों के अस्पतालों में अनेकों कार्यक्रम हुए।
जिला अस्पताल में जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य फार्मेसी अधिकारी मोहन चंद्र जोशी एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी एवं प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फार्मासिस्ट की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। वर्षों के अनुभव से यह स्पष्ट है कि जब तक धरातल पर काम कर रहे फार्मेसी अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन नहीं मिलेंगे, तब तक आम जनता तक मुकम्मल स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना कठिन है। संगठन को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए हमेशा एकजुट होकर प्रयास करते रहना चाहिए।
CMS डॉ. ह्यांकी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण मरीज देखभाल में फार्मासिस्टों का योगदान अतुलनीय है। चिकित्सक द्वारा परामर्श दी गई दवाओं का सही, सुरक्षित और सटीक वितरण सुनिश्चित करना स्वास्थ्य सेवा का एक अनिवार्य अंग है। जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने कहा कि विश्व फार्मेसी दिवस की इस वर्ष की थीम फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना तभी धरातल पर साकार होगी जब अति दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मियों को उचित संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने दुर्गम में तैनात अधिकारियों की सुविधाओं में सुधार करने, उपकेंद्रों के स्थगित 392 पदों को तत्काल बहाल करने और बड़े अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त पदों का सृजन कर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की जरूरत बताई।
मौजूद थे ये लोग:
प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज पुनेठा, कोषाध्यक्ष गिरीश खर्कवाल, संप्रेक्षक तान सिंह, मुख्य फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, फार्मेसी अधिकारी, प्रेम राम टम्टा, मनोज पुनेठा, प्रमोद कुमार पांडेय आदि फार्मासिस्ट।




दवा प्रबंधन से लेकर जन स्वास्थ्य संवारने की महत्वपूर्ण कड़ी है फार्मासिस्ट:
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में केक काटकर मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस
देवभूमि टुडे
लोहाघाट। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में केक काटकर फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारियों के अलावा अस्पताल के चिकित्साधिकारी भी मौजूद थे।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बोहरा की अध्यक्षता और मुख्य फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय के संचालन में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने में फार्मासिस्टों के योगदान पर चर्चा हुई। कहा गया कि दवाओं के प्रबंधन से लेकर जन स्वास्थ्य को संवारने में फार्मासिस्ट की भूमिका कदम-कदम पर है।
कार्यक्रम में मुख्य फार्मेसी अधिकारी सुरेश चंद्र पाटनी, किरन राय, फार्मेसी अधिकारी नवीन कन्नौजिया, सुनीता पाटनी, ज्योति नरियाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सोनाली मल्होत्रा, डॉ. मोनिका गिरी, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. हिमांशु सरन, कविता राय, उमेश जोशी के अलावा अप्रेंटिस कर रहे छात्र मौजूद थे।



© 2026. All Rights Reserved.