सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनबसा की घटना
53 साल के पचपकरिया निवासी दान सिंह भंडारी की मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल टहल रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की एक वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन और चालक फरार है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक 4 अक्टूबर की रात करीब 8: 50 बजे NH पर जगबुढ़ा पुल व थाने के बीच एआरके होटल के पास एक वाहन की चपेट में आने से 53 साल की एक व्यक्ति की मौत हो गई। दान सिंह भंडारी पुत्र त्रिलोक सिंह भंडारी निवासी पचपकरिया, बनबसा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टनकपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.