Friday Oct 16, 2026

भारत-नेपाल सीमा से लगी बनबसा सीमा के पास से 1.17 लाख रुपये संग दबोचा गया संभल का आलम

एसओजी की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। भारत-नेपाल सीमा से लगे बनबसा सीमा से संभल जिले के एक व्यक्ति से पुलिस ने 1.70 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है। यह राशि नेपाल की ओर ले जाई जा रही थी। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पुलिस को ये कामयाबी मिली। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने साथ अधिकतम 25 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा ले जा सकता है या ला सकता है।

 

चेकिंग के दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के निकट सफेद रंग की रोक कर चेक करने पर 1.17 लाख रुपये बरामद हुए। आरोपी आलम उर्फ टीटू निवासी ग्राम रामनगर असमोली संभल रुपयों को लेकर न जरूरी दस्तावेज पेश कर सके और नहीं कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत कर सके। पुलिस ने नकदी और वाहन को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल तपेकंद्र जोशी, कांस्टेबल ललित चौधरी और सूरज कुमार शामिल थे।

आरोपी का ये है अपराधिक रिकॉर्ड:

1.वर्ष 2014 में आईपीसी की धारा 147, 307, 323, 504 में मुकदमा।

2.वर्ष 2020 में थाना संभल में आईपीसी की धारा 307, 302, 34, 504 में मुकदमा।

3.वर्ष 2024 में थाना असमोली की धारा 126 (2), 35 1 (2), 352 में मुकदमा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.