Tuesday Oct 20, 2026

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर से एक व्यक्ति स्मैक संग पकड़ा गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र से एक युवक को स्मैक (हेरोइन) संग गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान टनकपुर में ग्रीन गार्डन के पास एक युवक के पास से 4.86 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। टनकपुर अंबेडकर नगर खच्चर पड़ाव निवासी जगदीश कुमार उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुशल सिंह नगरकोटी, हेड कांसंबल कमल कुमार और विक्रम सिंह शामिल थे।

 

आरोपित के खिलाफ पहले से दर्ज हैं ये मुकदमें:

1.वर्ष 2011 में IPC की धारा में 457, 380 व 411

2.वर्ष 2012 में 4/25 शस्त्र अधिनियम।

3.वर्ष 2013 में 4/25 शस्त्र अधिनियम।

4.वर्ष 2019 में IPS की धारा 454, 380 व 411

5.वर्ष 2024 में BNS की धारा 303 व 317 (2)






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.