सिप्टी GIC के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का जन-जागरूकता अभियान
देवभूमि टुडे
चंपावत। सिप्टी GIC के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने जनगणना के महत्व की जानकारी दी। राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत भवन जनगणना जन-जागरूकता अभियान जारी है। शहर के मादली क्षेत्र में लोगों से डेटा संकलन के साथ ही कल 19 मई को लोगों को जनगणना के उद्देश्यों की जानकारी भी दी। शिक्षक सामश्रवा आर्य ने बताया कि जनसंख्या के आंकड़ें तैयार करने के लिए ये जानकारियां एकत्र करना जनगणना का मुख्य उद्देश्य है। जिससे जुटाई गई जानकारियों का जनकल्याण एवं राष्ट्र कल्याण में किया जा सके।


साथ ही शिक्षक आर्य ने जनसमूह को आश्वस्त कर बताया कि नियुक्त कार्मिकों को दी गईं विधिवत सही सभी जानकारियां भारत जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 15 के तहत पूर्ण रूप से गोपनीय रहेंगीं। इसलिए इस प्रथम चरण में संचालित जनगणना के अंतर्गत-'भौतिक आधारभूत संरचना' एवं 'आवासीय स्थिति' के सम्बन्ध में मांगी जा रही जानकारियां प्रदान करें। द्वितीय चरण की जनगणना सामाजिक, आर्थिक एवं जन सांख्यिकीय विषयक आंकड़ों का सर्वे वर्ष 2027 में किया जाएगा। साथ ही कहा कि जनगणना में किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज, फोटो, आईडी कार्ड या कोई भी ओटीपी लोगों से नहीं मांगा जा रहा है। इस मौके पर मनीष कुमार, प्रयाग मुरारी, भुवन जोशी, दीपक टम्टा, आसिफ सिद्दकी, नितेश गुप्ता, कमल सिंह, ललित, राम सिंह, पंकज आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.