DM मनीष कुमार करेंगे मेले का समापन
पूर्णागिरी मंदिर समिति सरकारी मेला संपन्न होने के बाद भी श्रद्वालुओं को देगी कई जरूरी सुविधाएं
27 फरवरी से शुरू सरकारी मेले में अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं देवी दर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम के सरकारी मेले का कल 15 जून को अपरान्ह 3:30 बजे समापन होगा। समापन DM मनीष कुमार करेंगे। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि सरकारी मेला संपन्न होने के बाद भी समिति श्रद्वालुओं को कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

जिला पंचायत संचालित मां पूर्णागिरी धाम का सरकारी मेला इस बार 27 फरवरी से शुरू होकर सर्वाधिक 109 दिन तक चला। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एवं मेलाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन के स्तर पर मेला समाप्त होने के बाद अगले 3 दिनों तक स्वास्थ्य और पथ प्रकाश की व्यवस्था बनी रहेगी।
© 2026. All Rights Reserved.