टेली रिपोर्टिंग के लिए साफ्टवेयर अपडेट हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत क्रिटिकल केयर यूनिट में लगी एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मशीन की टेली रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि टेली रिपोर्टिंग के लिए सॉफ्टेवयर अपडेट किया गया है। इस टेली रिपोर्टिग के जरिए एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से दिल्ली के विशेषज्ञ सेकेंड ओपिनियन लेंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्टेवयर अपडेट के काम की वजह से 18 जुलाई को एमआरआई नहीं हो सके, लेकिन अब कल सोमवार से नियमित रूप से एमआरआई होंगे। एमआरआई कराने के लिए दो तकनीशियन (अनुज बोहरा एवं सुमित कुमार) की पहले ही तैनाती की जा चुकी है।

MRI न होने से शनिवार को बैरंग लौटे मरीज:
चंपावत। चंपावत में कल 18 जुलाई को एमआरआई नहीं हुआ। चंपावत से 21 किलोमीटर दूर बाराकोट से आए नवीन चंद्र जोशी बिना एमआरआई कराए लौटने को मजबूर हुए। उनका आरोप है कि एमआरआई क्यों नहीं हो रहे हैं और कब होंगे? इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। इसे लेकर कुछ देर गरमा-गरमी की नौबत भी आई। वहीं अस्पताल प्रशासन का दावा है कि एमआरआई नियमित रूप से हो रहे हैं। लेकिन 18 जुलाई को एमआरआई मशीन में काम होने से इसमे अवरोध आया है।
© 2026. All Rights Reserved.