Tuesday Nov 24, 2026

चंपावत की दोनों सीटों सहित प्रदेश में BJP की जीत की हैट्रिक का किया दावा

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत जिले के दौरे पर आए सासद दिनेश आर्य ने योजनाओं, उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने एवं एकजुटता पर दिया जोर

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाएगी। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे आर्य ने दावा किया कि आदर्श जिले में हुए असाधारण कार्यों, संगठन की ताकत एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता की बदौलत भाजपा चंपावत जिले की दोनों सीटें जीतेगी।

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में आज 5 नवंबर को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में आर्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। 

सांसद दिनेश आर्य का माल्यार्पण कर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत एवं जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया। 

सांसद आर्य ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी एवं CM पुष्कर सिंह धामी की विकासवादी नीति के तहत सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट होकर काम कर चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों को भारी बहुमत से भाजपा की झोली में डालने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि विपक्ष का एकमात्र काम सरकार पद अंगुली उठाना रह गया है।

मौजूद थे ये लोग:

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय व गोविंद वर्मा, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, किरन देवी व हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, विस्तारक प्राशु नेगी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, नंदन तड़ागी, एडवोकेट गौरव पांडेय, विकास साह आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.