Saturday Oct 17, 2026

लोहाघाट-पाटी क्षेत्र में युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 1 केंद्र एवं 5 सेटेलाइट सेंटर खुलेंगे

युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को विस्तार मिलेगा: राजशेखर जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। सेतु (स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड) आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रज्ञान TSPA फाउंडेशन के मुखिया राजशेखर जोशी ने कहा कि लोहाघाट एवं पाटी क्षेत्र के नौजवानों को हुनरमंद बनाने के लिए 1 केंद्र एवं 5 सेटेलाइट सेंटर खोले जाएंगे। इनके जरिए युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को विस्तार मिलेगा।

ताज होटल के MD व CEO पुनीत छटवाल एवं प्रज्ञान TSPA फाउंडेशन के अध्यक्ष राजशेखर जोशी के बीच मुंबई में MOU के बाद। 

इंडियन होटल ताज ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छटवाल एवं प्रज्ञान TSPA फाउंडेशन के अध्यक्ष राजशेखर जोशी के बीच मुंबई में 15 अक्टूबर को MOU (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर हुए। गैर सरकारी संगठन प्रज्ञान के प्रधान राजशेखर जोशी ने कहा कि लोहाघाट में जल्द ही एक केंद्र खोला जाएगा। साथ ही पुलहिंडोला, दिगालीचौड़, पाटी सहित कुल 5 जगहों पर सेटेलाइट सेंटर स्थापित होंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली कौशल विकास और आजीविका संवर्धन योजना प्रोजेक्ट उन्नति के जरिए युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास, हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्य में ताज ग्रुप का विशेषज्ञ सपोर्ट भी रहेगा। कहा कि इससे युवाओं को अच्छी नौकरियां मिल सकेंगी। पाटी ब्लॉक के किमाड़ गांव निवासी राजशेखर जोशी ने कहा कि प्रज्ञान TSPA फाउडेशन देश की तीन अन्य बड़ी कंपनियों के साथ शीघ्र प्रॉजेक्ट लाँच करेगा। इन प्रॉजेक्टों से विकास को तेज गति और नौकरियां व स्वरोजगार के मौके बढ़ेंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.