Sunday Jun 14, 2026

ताड़केश्वर घाट में 79 वर्षीय बसंती जोशी का अंतिम संस्कार हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी की मां बसंती जोशी का निधन हो गया। कल 10 मई की शाम एकाएक ह्दयगति रूकने से उनका निधन हुआ। चंपावत के लटौली गांव निवासी 79 वर्षीय बसंती जोशी का आज 11 मई को ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

बसंती जोशी। (फाइल फोटो)

निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, कैलाश अधिकारी आदि ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.