Sunday Sep 27, 2026

उत्तराखंड के 113 अभ्यर्थी हुए चयनित, चंपावत जिले के 3 से अधिक अभ्यर्थी चयनित

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस (उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। आयोग ने 25 सितंबर को नतीजे की घोषणा की। 113 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। जबकि अमन जोशी का चयन डिप्टी जेलर और लोहाघाट के राकेश कुमार का चयन सप्लाई इंस्पैक्टर के पद पर चयन हुआ है।

36 अभ्यर्थियों का नायब तहसीलदार, 14 अभ्यर्थियों का डिप्टी जेलर, 36 अभ्यर्थी सप्लाई इंस्पैक्टर और 5 अभ्यर्थियों का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी, 6 मार्केटिंग इंस्पेक्टर, 5 आबकारी निरीक्षक, 2 ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, 6 गन्ना विकास निरीक्षक और 3 अभ्यर्थियों का चयन  खांडसारी निरीक्षक में हुआ है। देहरादून के आयुष बेलवाल शीर्ष स्थान पर रहे। वहीं चंपावत जिले से भी 3 से अधिक प्रतिभावान युवाओं ने कामयाबी हासिल की। 

 

अमन जोशी बने डिप्टी जेलर

चंपावत। चंपावत के कुलेठी गांव के अमन जोशी ने लोअर पीसीएस में स्थान पर रहे। उन्होंने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा मेंं सफलता हासिल की है। उनका चयन डिप्टी जेलर पद के लिए हुआ है। कलश संगीत समिति से जुड़ी नामी संगीतज्ञ व मल्लिकार्जुन इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका शांति जोशी और सेवानिवृत्त कैप्टन देवीदत्त जोशी के बेटे अमन जोशी की कामयाबी पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, कलश संगीत समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, प्रेमबल्लभ भट्ट, प्रकाश पांडेय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जनार्दन चिल्कोटी सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद बताया है।

अमन जोशी।

अनिमेष प्रदेश में चौथे स्थान पर:

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा ने उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं। गारमेंट्स विक्रेता अजय पुनेठा और मीनू पुनेठा के पुत्र अनिमेष ने पंतनगर से बीटेक की पढ़ाई की है।

अनिमेष पुनेठा।

लगातार दूसरी बार चयनित हुए राकेश कुमार:

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन सप्लाई इंस्पैक्टर पद पर हुआ है। राकेश कुमार इससे पूर्व पीसीएस सिविल सेवा में उप शिक्षाधिकारी की परीक्षा में चयनित हुए थे।

राकेश कुमार।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.