Saturday Feb 28, 2026

रंग महोसव में CM ने होली गायन भी किया

लोहाघाट का 2 दिवसीय रंग महोत्सव संपन्न

तेरी तपस्या होय कुंवर भागीरथी गंगा ले आए...

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पर्व और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं। चंपावत के काली कुमाऊं की होली विशिष्ट और पारंपरिक होली गायन के लिए विशेष स्थान रखती है।

लोहाघाट होती रंग महोत्सव में

उन्होंने कहा कि होली जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त जरिया हैं। रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री ने होल्यारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी होली का गायन किया।

इस दौरान लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन भी किया। आज 27 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में रामलीला कमेटी और पाटन-पाटनी की महिला टीम में किरन पुनेठा और भारती माहरा के नेतृत्व में-सांची बता दे पार्वती शिवजी तेरा कआ छना के बाद कृष्ण से मिलने जाए सुदामा मुठ्ठी भर चावल लेकर... इसके बाद-सीता राम को व्याह छ जनकपुर में... झोड़े की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसके बाद डैंसली और पाटन-पाटनी की महिलाओं ने- हरि धरे मुकुट खेलें होरी श्री धर मुकुट खेले होरी... की प्रस्तुति दी। बिशंग के होल्यारों की टीम लीडर रघुवर दत्त मुरारी और कैलाश फर्त्याल के नेतृत्व में पुरुष होली टीम ने- ठाकुर से मिलने जाए सुदामा मुठ्ठी भर चावल... लेकर की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। CM पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कदम से कदम मिलाकर होली का गायन किया। ग्राम सभा फोर्ती के टीम लीडर महेश सुतेड़ी और मोहन बगौली के नेतृत्व में- तेरी तपस्या होय कुंवर भागीरथी गंगा ले आए... की प्रस्तुति देकर रंग जमाया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और नरेश चंद्र राय ने किया।

होली रंग महोत्सव में लोगों का अभिनंदन स्वीकारते मुख्यमंत्री।

ये लोग थे मौजूद:

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, आरडी चौथिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नरेश करायत, सतीश खर्कवाल,मोहित पाठक, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष  प्रेमा पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, प्रकाश तिवारी, गोविंद बोहरा, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, प्रहलाद सिंह मेहता, मुकेश साह, नवीन मुरारी, प्रेम लाल साह, डीडी पांडेय, दीपक सुतेड़ी, सचिन जोशी, कैलाश बगौली, दिनेश सुतेड़ी, भैरव राय, प्रकाश राय, चंद्रशेखर बगौली, गौरव पांडेय, आशीष राय, योगेश जोशी, सुरेश फर्त्याल, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, सीमा आर्या, सरस्वती पुनेठा, डोली वर्मा, मुन्नी खड़ायत आदि।

CM ने किए ये ऐलान:

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा।

रामलीला मैदान में नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु पारंपरिक कुमाऊँनी शैली में दर्शक दीर्घा का निर्माण।

पंचेश्वर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।

लधियाघाटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए महाविद्यालय स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

युवाओं को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पुलहिंडोला मिनी स्टेडियम तथा पाटी के मूलाकोट में खेल मैदान निर्माण। आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत कार्यों की दृष्टि से पुल्ला, सीमेलखेत, पाटी तथा देवीधुरा में हेलीपैड का निर्माण होगा। बैतड़ी अंत्येष्टि स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लोहाघाट के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे । पनिया-रीठाखाल मोटर मार्ग से कानीकोठ-जैतौल मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण। PMGSY के अंतर्गत पड़ासोसेरा एवं तल्ला बापरू मोटर मार्ग का सुधारीकरण। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फोर्ती, कमलेख एवं पटन गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। अन्य मोटर मार्गों के सुधार, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने व लोहाघाट SDM आवास के सुधार कार्य।

विधायक ने जताया CM का आभार:

कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना सहित क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर CM पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

संबोधित करते मुख्यमंबी धामी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.