Tuesday Apr 21, 2026

आग लगने से छोटे पेड़-पौधे नष्ट

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। बाराकोट और लोहाघाट क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। रविवार की रात लोहाघाट के कुंडी माहरा गांव के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। हवा के साथ तेजी से फैलती आग ने वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाया है। आग लगने से छोटे पेड़-पौधे नष्ट हो गए। सुबह तक आग सुलगती रही।

 

इधर बाराकोट के तड़ाग के जंगल में लगी आग अब थम चुकी है, लेकिन पेड़ों के खूंट अभी भी जल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण टीम का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन क्षेत्राधिकारी आरके जोशी ने बताया कि सिंगदा और तड़ाग में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वह आग लगाने जैसी किसी भी गतिविधि से बचें और आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग या फायरब्रिगेड को दें।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.