Friday Apr 10, 2026

लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने तीसरे दिन दिया धरना

अप्रैल माह में रणनीति के तहत आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की मांग पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने अप्रैल माह में रणनीति के तहत आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी  

लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग को लेकर बारिश के दौरान धरना देते लोग।

आज 19 फरवरी को गांधी चौक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोग तीसरे दिन भी बारिश के बीच धरने पर डरे रहे। लोगों ने कहा कि तीन दिन से वह लगातार 12 साल पुरानी CM की घोषणा को धरातल में उतारने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अब तक सत्तारूढ़ दल ने उनके आंदोलन को समर्थन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए वह डिग्री कॉलेज में विधि संकाय की पढाई खोलने की मांग कर रहे हैं। कहा कि अप्रैल माह में फिर से वह रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे। घरना देने वालों में राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, दीपक साह, अजय गोरखा, मदन धौनी,भुवन बिष्ट, ललित साह,भुवन जोशी, नवीन करायत,अक्षत ओली,गोपाल कनौजिया आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.