टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के पास हुआ हादसा,
प्रेशर पाइप फटने से दुर्घटना का अंदेशा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर खाई में लुढ़क गया। दुर्घटना में डंपर चालक चोटिल हो गया। वाहन में कोई अन्य सवारी नहीं थी। जख्मी चालक को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार है।
जानकारी के मुताबिक एनएच पर टनकपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर अमरूबैंड के पास चल्थी से आरबीएम लेकर टनकपुर जा रहा डंपर (यूके 05 सीए 1619) एकाएक खाई में लुढ़क गया। ड्राइवर नारायण सिंह (42) पुत्र भूप सिंह निवासी बेलखेत डंपर से छिटक गया। अलबत्ता चालक के कमर, हाथ-पांव और घुटने में कई जगह चोटें लगी हैं। चालक को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहम्मद उमर के मुताबिक चालक नारायण सिंह की स्थिति में सुधार है। चालक के मुताबिक अमरूबैंड के पास प्रेशर पाइप फटने से दुर्घटना हुई है।
© 2026. All Rights Reserved.