Thursday Apr 30, 2026

वर्ष2026-27 से चंपावत जिले में शराब की बोतल 15 से 25 रुपये महंगी हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत। शराब पीना अब पहले से महंगा हो गया है नए वित्त वर्ष 2026-27 से कीमतों में और इजाफा हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि कीमतों में अधिकांश बोतलों में 15 से 25 रुपये की वृद्धि हुई है इसके अलावा कुछ ब्रांड में इससे भी ज्यादा दाम बढ़े हैं

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह।

शराब निर्माता कंपनियों द्वारा जिले में नई खेप की आपूर्ति अभी शुरू नहीं की जा सकी है। इस कारण राजस्व हित और दुकानों के सुचारू संचालन के मद्देशजर फुटकर मदिरा अनुज्ञापियों को पुराने स्टॉक की शराब बेचने की अनुमति दी गई है। DEO शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष बदलने के साथ ही मदिरा के मूल्यों में ₹15 से ₹25 तक की वृद्धि हुई है, जिसके कारण पुराने स्टॉक की बोतलों पर अंकित दर और मौजूदा बिक्री मूल्य में अंतर देखने को मिल रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.