धामी सरकार कर रही अच्छा काम: पूर्व CM तीरथ
लोहाघाट पाटन पुल के पास पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओंं ने किया स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आसाम की तरह ही भाजपा उत्तराखंड में भी 2027 चुनाव जीत हैट्रिक जमाएगी। आज 6 मई को पिथौरागढ़ जाते वक्त कुछ देर के लिए लोहाघाट के पाटन पुल के पास रूके रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।

पूर्व CM रावत ने कहा कि धामी सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, आसाम और पुंडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत उत्तराखंड में 2027 में होने वाली चुनाव में भी उत्साहवर्धन करेगी।
इससे पहले पूर्व CM तीरथ सिंह रावत का पाटन पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश महामंत्री निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर बगोली, रोहित खोलिया, गिरीश महरा, कैलाश पांडेय, मोहन पाटनी, बलवंत गिरी, गिरीश करायत आदि भाजपा नेता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.