Wednesday Jun 10, 2026

टनकपुर के गांव गैंडाखाली के एक आवासीय मकान में आकाशीय बिजली गिरी

बाल-बाल बचे लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के पास के गांव गैंडाखाली नंबर तीन में आज 10 जून की शाम पांच बजे हल्की बारिश के बीच अवासीय मकान में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत में बड़ा गड्ढा बन गया। इससे लिंटर में रखी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। घर की विद्युत लाइन और उपकरण जल गए। अलबत्ता कोई जख्मी नहीं हुआ।

बिजली गिरने से छत में छेद।

हादसे के दौरान परिवार के सभी लोग घर में ही थे। एकाएक मकान में बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इससे जान का नुकसान नहीं हुआ। मकान स्वामी कुलदीप चंद्र के मुताबिक बुधवार शाम 5 बजे हल्की बारिश हो रही थी। घर के सभी लोग भीतर ही थे। इस दौरान मकान में बिजली गिर गई। जोरदार धमाके के साथ छत में गड्ढा पड़ गया। परिवार के लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए। बताया कि घटना से बिजली के सभी उपकरण नष्ट हो गए हैं। मकान की छत में गड्ढे से बड़ा नुकसान हुआ है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.