Monday Nov 23, 2026

लोहाघाट के सुई पऊ के डूंगरी तोक में गुलदार की दहशत नहीं हो रही कम

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के सुई पऊ के डूंगरी तोक में गुलदार की दहशत कम नहीं हो रही है। 21 नवंबर की शाम बारात में आए लोगों को डूंगरी और पातल के जंगल में गुलदार नजर आया। लोग तो किसी तरह बच गए, लेकिन गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

लगातार गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों को जान-माल और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता हो रही है। 4 नवंबर को गुलदार ने 13 वर्षीय हर्षित को मार डाला था। वन विभाग ने 15 दिन तक लगातार अभियान चलाकर ITBP आवासीय परिसर के पास 20 नवंबर की सुबह गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया था। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए पिंजरों का स्थान भी बदला जा रहा है, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.