Friday Nov 13, 2026

9 दिन बाद भी छका रहा गुलदार, 4 नवंबर को लोहाघाट रेंज के सुंई पऊ के डुंगरी में किशोर को मारने वाले गुलदार का अतापता नहीं, लोगों में दहशत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट रेंज के सुंई पऊ के डुंगरी में लोग गुलदार के खौफ में जी रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ गुलदार पकड़ से बाहर है। उसका कहीं कोई अतापता नहीं लग रहा है। वन विभाग की टीम की गश्त के अलावा 7 पिंजरे, 12 कैमरा ट्रैप और 3 लाइव कैमरों लगाए जाने के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है।

गश्त करते वन कर्मी।

गुलदार के हमले में सुंई पऊ के डुंगरी में 4 नवंबर की रात 13 वर्षीय हर्षित पुजारी की जान चली गई थी। तबसे क्षेत्र में दहशत है। लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में रात-दिन गश्त कर रही है, लेकिन उसके हाथ खाली हैं। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी का कहना है कि गुलदार का मूवमेंट कैमरे में 8 नवंबर को एक बार नजर आया था, लेकिन उसके बाद से उसकी लॉकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही है। अलबत्ता विभाग की टीम गश्त के अलावा ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रही है। गश्त टीम में वन विभाग के रोहित सिंह मेहता, हिमांशु ढेक, भुवन सिंह, अजयदीप टम्टा, अनीश सहित कई कर्मचारी जुटे हुए हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.