Thursday Oct 15, 2026

बाराकोट के डोबाभागू क्षेत्र की घटना

वन विभाग से पिंजरा लगाने एवं गश्त बढ़ाने की ग्रमीणों ने मांग की

देवभूमि टुज

चंपावत/ बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के डोबाभागू में गुलदार का खौफ बरकदार है। सुबह के वक्त गुलदार गांव के डोबाभागू क्षेत्र में बबलू तिवारी के मकान की छत पर चढ़ गया और काफी देर तक आराम से बैठा रहा। यद्यपि उस मकान में अभी कोई रहता नहीं था, लेकिन दिन-दहाड़े मकान की छत पर गुलदार दिखने से हड़कंप मच गया।

 

ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण जगदीश तिवारी ने बताया कि सोमवार को बबलू तिवारी के मकान की छत पर गुलदार बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। गुलदार को देखकर लोग सहम गए और उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार जिस मकान की छत पर बैठा था, वह आबादी के पास था।

क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों के अलावा घास काटने खेतों में जा रही महिलाओं को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीण उमेश तिवारी, जानकी तिवारी, हेमा तिवारी, मीना तिवारी और राधा देवी ने खतरे के मद्देनजर वन विभाग से पिंजरा लगाने एवं गश्त बढ़ाने की मांग की है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.