चंपावत के सिमल्टा गांव की घटना, गृह स्वामी सुरेश चंद्र पांडेय जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज
वन विभाग ने गुलदार को रेस्क्यू किया, घायल को अस्पताल पहुंचाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत से करीब 8 किलोमीटर दूर सिमल्टा गांव में एक घर में गुलदार के घुसने से अफरातफरी मच गई। खौफजदा परिवार के लोग किसी तरह गुलदार से बचते हुए कमरे से बाहर हुए। लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर गुलदार को भीतर बंद कर दिया। इसी कवायद के दौरान गुलदार ने गृह स्वामी सुरेश चंद्र पांडेय को जख्मी भी किया। वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा ने बताया कि जानकारी मिलने पर फौरन मौके पर पहुंच वन विभाग की टीम ने पांडेय को अस्पताल पहुंचाया और गुलदार का रेस्क्यू किया।


जानकारी के मुताबिक सिमल्टा गांव में सुरेश चंद्र पांडेय के घर में 17 जुलाई की रात करीब 9 बजे गुलदार घुस गया। डिप्टी रेंजर चतुर सिंह मेहरा ने बताया कि गुलदार के हमले में गृह स्वामी सुरेश चंद्र पांडेय जख्मी हो गए। उन्हें वन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुलाबिक पांडेय की हालत खतरे से बाहर है। वहीं घर में घुसे गुलदार का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। बताया गया कि गुलदार की डर से कमरे के भीतर गए कुत्ते के पीछे गुलदार भी कमरे के भीतर घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में हिफाजत के मद्देनजर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घर के भीतर गुलदार और कुत्ता ही बचे।



© 2026. All Rights Reserved.