लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में गुलदार के खतरे के मद्देनजर उठाया गया है कदम
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के पास के रायनगर चौड़ी गांव में गुलदार की लगातार दस्तक है। इसके मद्देनजर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है।
वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी के मुताबिक आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार के नजर आने से लोग दहशत में थे। हालात को काबू करने के लिए विभाग की टीम ने गांव के निकट पिंजड़ा लगाया है। गुलदार प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गश्त भी कर रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें, रात में बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग की टीम में सोबन राम, दीप्ति, हिमांशु ढेक, कमलेश गोस्वामी, अब्दुल, अनीस आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.