Thursday Oct 29, 2026

कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण

संस्थाओं में महिला कार्मिकों के लिए अवकाश

देवभूमि टुडे

चंपावत। कल 29 अक्टूबर को करवा चौथ है। कल भले ही सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, लेकिन इस मौके पर उत्तराखंड शासन ने आंशिक अवकाश घोषित किया है। 

सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से आज 28 अक्टूबर को जारी आदेश में कल 29 अक्टूबर को महिला कार्मिकों के लिए अवकाश दिया गया है। ये आदेश प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए जारी किया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.