Thursday Aug 27, 2026

4 दशक की बैंकिंग सेवा के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए अमर सिंह ग्वाल

चंपावत केगोल्ज्यू रिजेंसी में हुए कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के LDM (लीड बैंक प्रबंधक) अमर सिंह ग्वाल सेवानिवृत्त हो गए। चार दशक की सेवा के बाद 30 जून को वे बैंकिंग सेवा से रिटायर हुए। ईमानदार एवं अनुकरणीय सेवा योगदान के उपलक्ष्य में गोल्ज्यू रिजेंसी में हुए कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। लीड बैंक प्रबंधक ग्वाल ने बैंकर के रूप में अपने करियर का आगाज भारतीय स्टेट बैंक की पाटी शाखा से वर्ष 1986 से किया था। वक्ताओं ने LDM ग्वाल के कार्यकाल और कार्य व्यवहार की प्रशंसा की। LDM ने सभी का आभार जताया। 

लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल।

RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) चंपावत के निदेशक प्रियांशु मैठाणी, SBI चंपावत शाखा के प्रबंधक कन्हैया लाल, चंपावत न्यू शाखा के प्रबंधक प्रमोद चंद, धीरज कुमार, रमेश दुग्ताल, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सेवानिवृत्त निदेशक जनार्दन चिल्कोटी आदि मौजूद थे।

विदाई समारोह।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.