बाल कहानी संग्रह मां की सीख का खेतीखान जीआईसी में हुआ विमोचन
बच्चों में सीख देने और सीखाने में मददगार होगी प्रवक्ता कमला वेदी की पुस्तक
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। जीआईसी खेतीखान की प्रवक्ता और साहित्यकार कमला वेदी द्वारा लिखित बाल कहानी संग्रह माँ की सीख का जीआईसी खेतीखान में विमोचन हुआ। प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं दिवाकर भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्कृत प्रवक्ता विद्यासागर लोहनी ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि यह बाल कहानी संग्रह बच्चों के लिए खासी प्रेरणादाई होगी। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र पनेरू ने कहा कि बच्चों को सरल तरीके से सीखाना, समझाना और बताना बड़ी चुनौती है। इस पुस्तक में इसे बारीक तरीके से बताने की कोशिश की गई है।


लेखिका कमला वेदी ने अपनी इस छठी पुस्तक में 12 बाल कहानियों को जगह दी है। कहानियों के जरिए बच्चों को प्रेरणा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वक्ताओं ने वक्ताओं ने कहा कि मां की सीख जैसी बाल साहित्य की पुस्तक बच्चों में पढऩे की रुचि पैदा करने के साथ अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों की सीख देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पुस्तक को बालोपयोगी बताते हुए लेखिका के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में प्रवक्ता अर्जुन कुमार, संजना टम्टा, सरोज जोशी, नीलम राणा, आशा राणा, कविता ढेक, गुंजन सगटा, संदीप कलखुड़िया, जितेंद्र कुमार, कैलाश जोशी, छात्र ऋषभ देउपा, रवि, कुलदीप, गौरव सहित अन्य छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शिक्षिका कमला वेदी को 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बुलंदी ने शिक्षक सम्मान से भी नवाजा।
© 2026. All Rights Reserved.