पूर्णागिरी क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रयासों का सकारात्मक असर
ग्रामीणों की अनपत्ति के बाद प्रशासन ने भी शुरू की कवायद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। विख्यात अध्यात्म स्थली मां पूर्णागिरी धाम के पुजारियों के पुश्तेनी गांव खर्राटाक की जमीन के चकबंदी के प्रयास शुरू हो गए हैं। कालीगूंठ (पूर्णागिरी क्षेत्र) के ग्राम प्रधान पंकज तिवारी की चकबंदी की पहल अब आगे बढ़ती दिख रही है। प्रशासन ने भी इसे लेकर खर्राटाक के ग्रामीणों से टनकपुर तहसील कार्यालय में मश्विरा किया।
ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने बताया कि गांव में कई गोल खाते हैं। ऐसे खातों को चकबंदी के लिए चिह्नित करने का प्रशासन से पूर्व में आग्रह किया गया था। इस क्रम में SDM प्रमोद कुमार ने खर्रागूंठ टाक के भूमि के हकदारों की 12 नवंबर को बैठक ले आवश्यक जानकारी दी। ग्रामीणों ने चकबंदी के लिए सहमति देते हुए अनापत्ति दी है।


सरकार ने पहाड़ में खेती को बढ़ावा देकर पलायन रोकने और रिवर्स पलायन के लिए आपसी सहमति से चकबंदी की पहल की थी। प्रशासन ने पटवारी को संबंधित सभी पक्षों से अनापत्ति के निर्धारित प्रपत्र को भराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंकज तिवारी के अलावा मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन पांडेय, उपाध्यक्ष नंदाबल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, मोहन पांडेय, अंबादत तिवारी, शंकर तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी, प्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।





सुविधाओं की कमी से वीरान हुआ खर्राटाक गांव:
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। खर्राटाक गांव बेहद उपजाऊ गांव है इस गांव में नामी अंग्रेज शिकारी जिम कॉर्बेट ने 30 नवंबर 1938 को एक नरभक्षी बाघ को मारा था। खेतीबाड़ी के अलावा प्रकृति प्रेमी सैलानियों के लिए भी यह गांव बेहद मुफीद है। लेकिन रोड एवं अन्य सुविधाओं की कमी से गांव विकास से दूर है, साथ ही तेजी से पलायन होने से अब बमुश्किल 30 से भी कम लोग यहां रह रहे हैं। अलबत्ता अब गांव के लोगों को रोड के ऐलान एवं चकबंदी होते के बाद हालात बदलने और रिवर्स माइग्रेशन की उम्मीद जगी है।
© 2026. All Rights Reserved.