उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) 19 मई को सम्मानित करेगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) सम्मानित करेगा। स्वगीय दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह 19 मई को सुबह 9.30 बजे से लडवाल इस्टेट में स्थित इंडस नेशनल स्कूल में होगा। लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले एवं विद्यालयों में वरीयता में आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन इन छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार राशि भेंट करेगा।

इंटरमीडिएट के चंपावत जिले के प्रदेश सूची में मेरिट में आए छात्र:
1.यश अवस्थी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर, 93.80 प्रदेश में 18वां स्थान।
2.रिया चौबे, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 93.20, प्रदेश में 21वां स्थान।
3.संचित जोशी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 92.80, प्रदेश में 23वां स्थान।
4.मयंक जोशी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर, 92.80, प्रदेश में 23वां स्थान।
5.हंसा भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 92.60, प्रदेश में 24वां स्थान।
6.हेमा नायक, जीआईसी दिगालीचौड़, 92.40, प्रदेश में 25वां स्थान।
हाईस्कूल के चंपावत जिले के प्रदेश सूची में मेरिट में आए छात्र:
1.हिमानी उप्रेती मॉडर्न इंटर कॉलेज चंपावत, 96.20, प्रदेश में सातवां स्थान।
2.संगीता भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 94.60 प्रतिशत, प्रदेश में 15 वां स्थान।
3.पवन सिंह रावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत,94.60 प्रतिशत, प्रदेश में 15 वां स्थान।
4.जलज ओली, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेतीखान, 92.80 प्रतिशत, प्रदेश में 24वां स्थान।
5.नरेंद्र कुमार, जीआईसी पनिया, 92.60, प्रदेश में 25वां स्थान।
© 2026. All Rights Reserved.