डीएम मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को दिए कामयाबी के टिप्स
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) ने किया सम्मान
लडवाल फाउंडेशन की ओर से 2015-16 से लगातार किया जा रहा पुरस्कृत: नरेंद्र लडवाल
देवभूमि टुडे
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्रता और समर्पण के साथ मेहनत करें। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के आज 19 मई को हुए लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) द्वारा आयोजित स्वगीय दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसे इस बार की बोर्ड परीक्षा में मैरिट में आए छात्र-छात्राओं ने भी साबित किया है। डीएम मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को कामयाबी के टिप्स भी दिए। बाद में डीएम और अन्य पदाधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया।
मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि इस वर्ष जिले में हाईस्कूल का परिणाम 94.80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 93.10 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में मेरिट में स्थान पाने यश अवस्थी को 51 हजार, हिमानी उप्रेती व रिया चौबे को 31 हजार, संगीता भट्ट, पवन सिंह, सांची जोशी व मयंक जोशी को 21-21 हजार, जलज ओली को 11 हजार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा नरेंद्र कुमार, हंसा भट्ट व हेमा नायक को ढाई-ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम लडवाल फाउंडेशन की ओर से 2015-16 से लगातार किया जा रहा है। ताकि कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढऩे का मौका मिलने के साथ प्रेरणा भी मिल सके।











इन छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत:
इंटरमीडिएट के पुरस्कृत छात्र:
1.यश अवस्थी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर, 93.80%प्रदेश में 18वां स्थान।
2.रिया चौबे, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 93.20%, प्रदेश में 21वां स्थान।
3.संचित जोशी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 92.80%, प्रदेश में 23वां स्थान।
4.मयंक जोशी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर, 92.80%, प्रदेश में 23वां स्थान।
5.हंसा भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 92.60%, प्रदेश में 24वां स्थान।
6.हेमा नायक, जीआईसी दिगालीचौड़, 92.40%, प्रदेश में 25वां स्थान।
हाईस्कूल के के पुरस्कृत छात्र:
1.हिमानी उप्रेती मॉडनज़् इंटर कॉलेज चंपावत, 96.20%, प्रदेश में सातवां स्थान।
2.संगीता भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 94.60 प्रतिशत, प्रदेश में 15 वां स्थान।
3.पवन सिंह रावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत,94.60%, प्रदेश में 15 वां स्थान।
4.जलज ओली, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेतीखान, 92.80%, प्रदेश में 24वां स्थान।
5.नरेंद्र कुमार, जीआईसी पनिया, 92.60%, प्रदेश में 25वां स्थान।
मौजूद थे ये लोग:
दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शरद कुमार जोशी, रेडक्रॉस सोसायटी के चंपावत के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, डेसमंड बर्कबेक, सेवानिवृत्त एबीएसए लोकमणि पंत, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, प्रदीप बोहरा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीसी जोशी, महेंद्र सिंह बोहरा, नीरज जोशी, सभासद रोहित बिष्ट, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी के अलावा छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि।
© 2026. All Rights Reserved.