Saturday Oct 24, 2026

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

मां पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चम्पावत ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में 22 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों, भक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रही। वहीं महोत्सव के तीसरे दिन आज 23 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चंपावत के मां पूर्णागिरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से पुरस्कार दिए गए। 6 दिनी लड़ीधूरा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

लोकगीतों और भक्ति गीतों ने बांधा समां:

सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट के प्रधानाचार्य निर्मल चौधरी, विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा के प्रधानाचार्य गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत नन्दाबल्लभ बगौली तथा ग्राम प्रधान बाराकोट सम्राट कुमार आदि मौजूद थे।

सांस्कृतिक संध्या में जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच चम्पावत ने दलनायक सुरेश राजन के नेतृत्व में ‘ये संध्या में कंठ हिमाला’ और ‘मैं पहाड़न, मेरो ठुमका पहाड़ी’ जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नामी गायिका हेमा ध्यानी ने ‘एक बार बुला लो’ और ‘मां, एहसान तेरा होगा’ जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं, किशोर कांछा और अंजना सिंह ने ‘पहाड़ छुट्टी गो, प्रदेश जान लै’ तथा ‘हिमाली का गाना काना, कथ्थै तेरो गों’ जैसे लोकप्रिय कुमाऊंनी गीतों से समां बांध दिया। लोकगीतों की धुनों पर दर्शक देर तक झूमते रहे।

आज शुक्रवार को हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के तृतीय दिवस आयोजित सांस्कृतिक झांकी, नृत्य, चित्रकला, निबंध और मेहंदी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

लड़ीधूरा महोत्सव।

सांस्कृतिक झांकी प्रतियोगिता के परिणाम:

प्राथमिक वर्ग

प्रथम — सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट

द्वितीय — राजकीय प्राथमिक विद्यालय खकोड़ा

तृतीय — राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाकोट

जूनियर वर्ग

प्रथम — एलीट चिल्ड्रेन अकेडमी बाराकोट

द्वितीय — विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा

तृतीय — राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला

सीनियर वर्ग

प्रथम — यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रेगडू

द्वितीय — राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़

तृतीय — राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट

नृत्य प्रतियोगिता (प्राथमिक वर्ग)

प्रथम — चित्रेश वर्मा

द्वितीय — नियती अधिकारी

तृतीय — तनवी अधिकारी

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

प्राथमिक वर्ग

प्रथम — गुंजन अधिकारी

द्वितीय — कुसुमेश अधिकारी

तृतीय — सौरभ अधिकारी

जूनियर वर्ग

प्रथम — लक्ष्य पांडेय

द्वितीय — दीक्षा अधिकारी

तृतीय — निशा तिवारी

सीनियर वर्ग

प्रथम — मानसी जोशी

द्वितीय — मृदुल जोशी

तृतीय — ममता

निबंध प्रतियोगिता

प्रथम — वैष्णवी अधिकारी

द्वितीय — सोनम विश्वकर्मा

तृतीय — दिपांशु जोशी

मेहंदी प्रतियोगिता

प्रथम — दिया अधिकारी

द्वितीय — रितु जोशी

तृतीय — सोनम विश्वकर्मा

आयोजन समिति के ये सदस्य रहे मौजूद:

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी, रितेश कुमार वर्मा, दुर्गेश जोशी, विनोद सिंह, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, रमेश जोशी, किशोर जोशी, रजत वर्मा, निहारिका, नकुल, वैष्णवी, शुभम, हिमांशु, सूरज और कौस्तुभ आदि।

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.