Thursday Oct 29, 2026

हायर सेंटर ले जाते समय टनकपुर के बस्तिया में तोड़ा दम

40 वर्षीय मृतक लोकमान शर्मा बिहार के किशनगंज का मूल निवासी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट-पाटी सड़क पर कोलीढेक झील के पास कार की टक्कर से बुरी तरह जख्मी मजदूर की आज 28 अक्टूबर को हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। टनकपुर के बस्तिया के पास मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोज शर्मा (40) पुत्र लोकमान शर्मा निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिजनों और साथी मजदूर हतप्रभ हैं।

 

जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को मनोज शर्मा कोलीढेक झील के पास सड़क पर हॉटमिक्स कार्य के बाद चूने का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को तत्काल लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मजदूर को घर भेज दिया गया था। लेकिन 27 अक्टूबर को मजदूर की फिर से हालत बिगड़ गई। बताया गया कि शरीर के कई हिस्सों में अधिक दर्द होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन टनकपुर के बस्तिया के पास उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभी तक टिहरी नहीं मिली है शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौता हो गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.