टनकपुर नगरपालिका परिसर में काम के दौरान नायकगोठ निवासी मजदूर की छत से गिरने से मौत
तीसरी मंजिल में लिंटर में पानी डालने के दौरान असंतुलित होकर गिरने से हुई मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगरपालिका परिसर में काम के दौरान एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई। एकाएक हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टर्माटम की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




नगरपालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिष्ट ने बताया कि टनकपुर नगरपालिका परिसर के भवन में तीसरी मंजिल में कुछ दिन पूर्व लिंटर पड़ा था। आज 27 नवंबर को अनूप वर्मा (25) पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी नायकगोठ टनकपुर लिंटर में पानी डाल रहा था। इसी दौरान मजदूर अनूप का संतुलन बिगड़ने से पांव फिसला और वह सीधे नीचे गिर गया। श्रमिक के सिर में चोटें आई थी और 300 मीटर दूर उप जिला अस्पताल पहुंचाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था।
जानकारी लगने पर SDM प्रमोद कुमार, नगरपालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सभासद हसीब अहमद आदि अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
© 2026. All Rights Reserved.