Wednesday Aug 5, 2026

डीएम और लोनिवि के ईई को ज्ञापन भेजा

मुआवजे की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मजदूर चेतराम ने मुआवजे की मांग को लेकर कल 26 मई से धरना देने की चेतावनी दी है। इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन के साथ मजदूर चेतराम।

बुजुर्ग चेतराम का कहना है कि वे 15 दिसंबर 1993 को लोनिवि में राजमिस्त्री के पद पर मस्टरोल में थे। कुछ समय बाद डिग्री कॉलेज भवन निर्माण में काम के दौरान छत से गिर बुरी तरह चोटिल हो गया। हाथ टूटने के साथ सिर में भी चोट आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तब उनकी विभागीय रूप से मदद नहीं की गई थी। वे मजदूरी करने लायक भी नहीं रहे। उप श्रमायुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामूली मुआवजा मिला, लेकिन उनके इलाज में मोटी रकम खर्च हुई। साथ ही चोट लगने के बाद वे काम करने लायक भी नहीं रहे। चेतराम का कहना है कि इन सब कारणों से उनकों वाजिब मुआवजा दिया जाना चाहिए। मुआवजा नहीं मिलने की दशा में उन्होंने 26 मई से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.