मुआवजे की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय परिसर में मजदूर चेतराम कर रहे हैं बेमियादी आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। मुआवजे की मांग को लेकर मजदूर चेतराम का आंदोलन शुरू हो गया है। आज 26 मई से बुजर्ग चेतराम लोनिवि के लोहाघाट खंडीय कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने में हैं।



बुजुर्ग चेतराम का कहना है कि वे 15 दिसंबर 1993 को लोनिवि में राजमिस्त्री के पद पर मस्टरोल में थे। कुछ समय बाद डिग्री कॉलेज भवन निर्माण में काम के दौरान छत से गिर बुरी तरह चोटिल हो गया। हाथ टूटने के साथ सिर में भी चोट आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तब उनकी विभागीय रूप से पर्याप्त मदद नहीं की गई थी। वे मजदूरी करने लायक भी नहीं रहे। उप श्रमायुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामूली मुआवजा मिला, लेकिन उनके इलाज में मोटी रकम खर्च हुई। साथ ही चोट लगने के बाद वे काम करने लायक भी नहीं रहे। चेतराम का कहना है कि इन सब कारणों से उन्हें वाजिब मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इंसाफ नहीं मिलने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
© 2026. All Rights Reserved.