Wednesday Mar 25, 2026

अगर रिफरेंस नंबर न हो, तो उपभोक्ताओं को गैस वितरण केंद्र में संपर्क करना होगा

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने साफ की स्थिति

देवभूमि टुडे

चंपावत। अगर आपने गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराई है, लेकिन आपको DAC नंबर नहीं मिला है, तो घबराएं नहीं। बिना DAC के भी रसोई गैस सिलिंडर मिल सकेगा। ये जानकारी आज 24 मार्च को जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने दी।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट।

 

DSO ने कहा कि बुकिंग कराने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं का DAC नबंर नहीं आया है, उन्हें रिफरेंस नंबर से भी गैस सिलिंडर दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का रिफरेंस नंबर भी नहीं आया हो, उन्हें संबंधित गैस वितरण केंद्र में संपर्क करना होगा। गैस केंद्र से ऑनलाइन बुकिंग के बाद उन्हें सिलिंडर दिया जाएगा। DSO भट्ट ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। सप्लाई निरंतर हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से जरूरत नहीं होने पर अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं कराने की भी अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.