Monday Apr 20, 2026

टनकपुर के डिलीवरी प्वाइंटों के हाल

लोहाघाट में आज नहीं बटें सिलिंडर

चंपावत जिले में 4500 से अधिक का बैकलॉग अब भी बना 

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में आज 23 मार्च को 700 से अधिक गैस सिलिंडर बांटे गए। अलबत्ता लोहाघाट में प्लांट से गाड़ी नहीं आने से सिलिंडर नहीं मिल सके। सबसे ज्यादा दुश्वारी टनकपुर में हुई। टनकपुर के चारों डिलीवरी प्वाइटों में गैस सिलिंडर पाने के लिए लोगों को 8 घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा। सुबह 6 बजे से  लोग लाइन में लगे थे, लेकिन सिलिंडर 2 बजे बाद पहुंचे।

टनकपुर में लाइन में लगे लोग।

टनकपुर गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक गोविंद आर्य का कहना है कि सितारगंज प्लांट से सिलिंडर देर से पहुंचने की वजह से डिलीवरी प्वाइंट पर सिलिंडर भेजने में विलंब हुआ। वहीं चंपावत जिले में अब भी 4500 से अधिक का बैकलॉग है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.