गैस एजेंसी की दौड़ लगाने से हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिले के 50 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।उपभोक्ताओं को अब E-KYC करने के लिए गैस वितरण केंद्र की दौड़ नहीं लगानी होगी। उपभोक्ता घर बैठे ही मोबाइल फोन से E-KYC कर सकते हैं।
चंपावत गैस वितरण केद्र के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि वर्तमान में 3 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी अभी तक E-KYC नहीं है। अलबत्ता अब इन उपभोक्ताओं को E-KYC की ऑन लाइन सुविधा होगी। इससे लोगों को गैस वितरण केंद्र की दौड़ नहीं लगानी होगी।
वर्तमान में चंपावत गैस गोदाम में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जिसमें से 3077 लोगों ने अभी तक E-KYC नहीं कराई है। इसमें उज्जवला के तहत 900 जबकि सामान्य 2177 उपभोक्ता है। जिनकी E-KYC होनी है। गैस प्रबंधक ने बताया कि एक माह के भीतर अगर E-KYC नहीं होती है, तो रिफलिंग नहीं हो सकेगी।

ऐसे होगी E-KYC:
उपभोक्ता खुद मोबाइल एप के माध्यम से E-KYC कर सकते हैं। जिसके लिए उपभोक्ताओं को इंडियन LPG और इंडियन ऑयल वन व आधार फेश आरडी एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए E-KYC को ऑनलाइन भरा जा सकेगा।

© 2026. All Rights Reserved.