Wednesday Mar 25, 2026

चंपावत जिले में डिलीवरी प्वाइंट से भी मायूस लौट रहे लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में आज 24 मार्च को 1570 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण हुआ। लोहाघाट में खाली पेट के मध्य नजर पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। 1537 सिलिंडर 14.2 किलोग्राम और 34 सिलिंडर 10 किलोग्राम वजन के सिलिंडर बंटे। सिलिंडरों का वितरण डिलीवरी प्वाइंट में कराने के बावजूद काफी लोग मायूस भी लौट रहे। बावजूद इसके चंपावत का बैकलॉग बना हुआ है। टनकपुर में 2500, लोहाघाट में 2484, चंपावत में 1000 से ज्यादा बैकलॉग है।

लोहाघाट।

24 मार्च को इन स्थानों में हुआ वितरण:

चंपावत: 234

टनकपुर: 648

देवीधुरा: 223

लोहाघाट: 434 (14.2 किग्रा), 34 सिलिंडर (10 किग्रा)

मैसेज के बाद डिलीवरी नहीं हुई, तो घबराए नहीं

चंपावत। चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत के मुताबिक जिन गैस उपभोक्ताओं के मोाबाइल नंबर पर रिफिल डिलीवरी का मैसेज आया है, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है, ऐसे लोगों की पर्ची और सिलिंडर सुरक्षित है। उनकी गैस बुक पर पिछली तारीख ही मान्य होगी। जहां रोस्टर के हिसाब से गैस वितरण होगा, उस उपभोक्ता को भरा सिलिंडर मिल जाएगा। उपभोक्ता गैस बुक और मैसेज जरूर आए। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में सर्वर पर तकनीकी खामी होने के कारण ये समस्या आई है।

प्रबंधक दयाल सिंह रावत।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.