पूर्णागिरी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महर की मांग
विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के जरिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के ककरालीगेट से श्री मां पूर्णागिरी मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं अब ठुलीगाड़ क्षेत्र से चूका रोड पर 1 किलोमीटर आगे तक भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर टनकपुर पूर्णागिरी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महर ने विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

महरा ने कहा 8.10 करोड़ रुपए से होने वाले ककरालीगेट से 20 किलोमीटर दूर श्री मां पूर्णागिरी मंदिर तक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से श्रद्वालुओं को खासी सहूलियत होगी। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि इस योजना का विस्तार ठूलीगाढ़ से चूका रोड पर 1 किलोमीटर आगे तक किया जाना चाहिए। चूका रोड टनकपुर-जौलजीबी सड़क का हिस्सा तो है ही, साथ ही इस 1 किलोमीटर हिस्से का उपयोग पूर्णागिरी के श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एरिया के रूप में भी होता है। ऐसे में वन्य जीव बाहुल्य इस क्षेत्र में विद्युत प्रकाश सुरक्षागत दृष्टि से भी जरूरी है। ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महल के अलावा सुरेश सिंह, केशव सिंह, सूरज सिंह, मुरलीधर और हिम्मत सिंह सामंत के हस्ताक्षर है।

© 2026. All Rights Reserved.