Friday Feb 27, 2026

DM और सिविल जज ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित

99.98 परसेंटाइल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 5वीं रैंक हासिल की

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट विकासखंड के बंतोली गांव की होनहार छात्रा कुसुम फर्त्याल ने UGC NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) JRF (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 99.98 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक हासिल की है। 

आज 26 फरवरी को DM मनीष कुमार और सिविल जज भवदीव रावते ने कुसुम फर्त्याल को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। कुसुम फर्त्याल की मेहनत और लगन की सराहना करने के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर कुसुम के पिता पूर्व ग्राम प्रधान भवान सिंह फर्त्याल और नवीन पंत मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.