Tuesday Jun 16, 2026

चंपावत में द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता 20 जून से 3 दिन तक चलेगी

सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत समिति के तत्वावधान में 20 जून से 3 दिनी द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता चंपावत में होगी। समिति ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। यहां हुई बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया।

 

कलश संगीत समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता गायन सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन की श्रेणी में होगी। प्रतियोगिता तीन (प्राथमिक, जूनियर और सीनियर) वर्गों में होगी। कलश संगीत समिति पिछले कई वर्षों से लोक कला और संगीत के क्षेत्र में जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में कला को लोकप्रिय बनाने के लिए समिति 2025 से हर साल कुमाऊं स्तरीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। बैठक में गिरीश पंत, जनार्दन चिल्कोटी, डॉ. बीसी जोशी, लोकमणि पंत, दिनेश बिष्ट, नवीन पंत, प्रेम बल्लभ भट्ट , प्रकाश पांडेय, महेश जोशी, संतोष कुमार पांडेय, मोहन गिरि आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.