Friday Feb 13, 2026

चंपावत के लडवाल स्टेट मैदान में कुमाऊं के सभी 6 जिलों की फुटबॉल टीमें अपने हुनर को दिखाएंगी

17 एवं 18 फरवरी को होंगे ये मुकाबले

देवभूमि टुडे

चंपावत। फुटबॉल की KPL (कुमाऊं प्रीमियर लीग) का रोमांच इस बार चंपावत में भी नजर आएगा। चंपावत के लडवाल स्टेट मैदान में कुमाऊं के सभी 6 जिलों की टीमें अपने हुनर को दिखाएंगी। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान द्वारा प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 के 6 मैच चंपावत में 17 एवं 18 फरवरी को होंगे। लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चंपावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे।

17 फरवरी को पहला मैच 10 बजे से पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर, दूसरा मैच 1 बजे से नैनीताल व बागेश्वर, तीसरा मैच 4 बजे से चंपावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चंपावत व पिथौरागढ़ के बीच होगा। इससे पूर्व 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से बालिकाओं का प्रदर्शनी मैच होगा। आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत सहयोग करेगा।  




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.