Monday May 25, 2026

कलश संगीत समिति के तत्वावधान में 3 दिनी द्वितीय कुमाऊं स्तरीय संगीत प्रतियोगिता चंपावत में होगी

उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया आमंत्रण

देवभूमि टुडे

चंपावत। कलश संगीत समिति के तत्वावधान में 20 जून से 3 दिनी द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता चंपावत में होगी। समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को न्यौता दिया गया है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में कल 23 मई को मुख्यमंत्री को आमंत्रण दे उद्घाटन में आने का अनुरोध किया है।

CM धामी को गुलदस्ता भेंट करते जनार्दन चिल्कोटी।

कलश संगीत समिति के तत्वाधान में 20 जून से 23 जून को द्वितीय कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी जनार्दन चिल्कोटी, कोषाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान एवं महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेखा भट्ट और आशुतोष शामिल थे। उल्लेखनीय है कि कलश संगीत समिति पिछले कई वर्षों से लोक कला और संगीत के क्षेत्र में जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में कला को लोकप्रिय बनाने के लिए समिति 2025 से हर साल कुमाऊं स्तरीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.