खेतीखान दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
रुमझूमा के कलाकारों ने बांधा समां
खेतीखान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रुमझुमा के कलाकार।
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान दीप महोत्सव लोक कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन से जगमग है। रुमझूमा के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दल नायक जीवन सिंह मेहता और रोहन राजपूत के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर 27वें दीप महोत्सव में रंग जमा दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के सचिव यशपाल मनराल ने अतिथियों का स्वागत किया।


कार्यक्रम में महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखु डिया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट और मीडिया संयोजक पवन देउपा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.