पिथौरागढ़ के सांस्कृतिक दल ने बांधा समां
लोक गायिका खुशी के गीतों में झूमे दर्शक
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान में आयोजित 27वें दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। सांस्कृतिक संध्या में पिथौरागढ़ से पहुंचे सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने किया।





कला संगीत विकास समिति, नैनी सैनी पिथौरागढ़ के दल नायक चंचल रावत के नेतृत्व में कलाकारों ने दैणा होया नंदा देवी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हुड़की बाजी गम खेतीखाना बाजार में सहित कई कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका खुशी दिगारी ने तू रोंछी मैय्या ऊंचा पहाड़ों मां..., दुर्गे मैया रे नौ दिन नौ रात्रि तेरी ज्योत जागी रे..., हिट दगड़ी कमला अल्मोड़ा में मेरो बंगला और 'लाली हो लाली होशिया, मायली लाली तीले धारू बोला गीतों से पूरे पंडाल को भक्तिमय और उत्साह से सराबोर कर दिया। गीत प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को तालियों की गड़ड़ाहट से गूंजा दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, राकेश करायत, दिनेश और दिगराज बोहरा विशिष्ट अतिथि रहे। महोत्सव समिति के महासचिव यशपाल मनराल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट, पवन देउपा मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.